(देहरादून)ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले 345 वाहनों के चालान

  • 01-Oct-24 12:00 AM

देहरादून,01 अक्टूबर (आरएनएस)। पुलिस ने दो दिवसीय अभियान चलाकर 1301 ऑटो, विक्रम और ई रिक्शा संचालकों का सत्यापन किया। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले 345 वाहनों के चालान किए गए। जबकि 24 वाहन सीज किए गए। एक लाख 51 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की ओर से यातायात नियम तोडऩे और यातायात बाधित करने वालों वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में ऑटो, विक्रम और ई रिक्शा का सत्यापन किया। एक-एक वाहन को रोककर उनके प्रपत्रों की जांच की। इसके साथ ही नियम तोडऩे वाले 345 वाहनों के चालान किए। साथ ही 24 वाहन सीज किए गए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment