(देहरादून)डा. लोहिया को पुण्यतिथि पर किया याद

  • 12-Oct-23 12:00 AM

देहरादून,12 अक्टूबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी ने डा. राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लोहिया को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा ने कहा कि लोहिया का पूरा जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। 23 मार्च 1910 को डा. लोहिया का जन्म हुआ था। उन्होंने नेहरू सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। उनकी देश भक्ति और सामाजिक विचारों के लिए उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुरेश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा बोरा ने कहा कि लोहिया ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ज्योत्सना रावत, महानगर अध्यक्ष गुड्डी चोधरी, रमा शंकर यादव, अनामिका जोशी, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment