(देहरादून)फुटबॉलर साहिल मुंबई सिटी एफसी से खेलेंगे

  • 26-Jul-24 12:00 AM

देहरादून,26 जुलाई (आरएनएस)। देहरादून निवासी फुटबॉलर साहिल पंवार मुंबई सिटी एफसी के लिए खेलेंगे। साहिल ने क्लब के साथ एक साल का अनुबंध किया है। साहिल ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत पुणे एफसी अकादमी से की थी। उन्होंने सुब्रतो कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-18 टीम की कप्तानी भी की। बाद में वो पुणे एफसी में शामिल हो गए। उन्होंने हैदराबाद एफसी और ओडिशा एफसी लिए भी खेला है। साहिल ने बताया कि वो मुंबई सिटी एफसी से जुड़कर काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि वो टीम के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। मुंबई के मुख्य कोच पेट्र क्रैटकी ने कहा कि साहिल पंवार पिछले कुछ समय से लीग में सबसे लगातार रक्षकों में से एक रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment