(देहरादून)ब्राह्मण समाज को संगठित करेगी जन सेवा समिति

  • 22-Oct-23 12:00 AM

देहरादून,22 अक्टूबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की प्रदेश, जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। समिति ब्राह्मण समाज को एकत्र करने, समाज को संगठित करने और समाज के लिए उत्थान के लिए कार्य करेगी। रविवार को उज्जवल रेस्टोरेंट में गठित प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी राजेश नौटियाल, अध्यक्ष विजय जोशी, उपाध्यक्ष राजगीता शर्मा, राकेश शर्मा, डॉ पंकज किशोर गौड़ और मधुसूदन सुंदरियाल, महासचिव डॉ. अजय कुमार वशिष्ठ, सचिव पदमा नौटियाल, मनीष शर्मा, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, विचित्र शर्मा बनाए गए। जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरिधर शर्मा, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, विपुल नौटियाल, हिमांशु शर्मा, राजीव पुंज, प्यारेलाल जगूड़ी, वासुदेव जखमोला, परितोष बडोनी, गणेश उनियाल, प्रचारमंत्री सागरदेव ध्यानी बनाए गए। देहरादून जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष अनुराग गौड़, उपाध्यक्ष शक्ति सागर कौशिक, आशीष शर्मा, दलीप कुमार शर्मा, अभय उनियाल, पंकज शर्मा, विशाल कौशिक, डॉ गरिराज शर्मा, महासचिव संजय कुमार मिश्रा, सचिव आशीष गौड़, राजेश शर्मा, अग्रज शर्मा, मनीष शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, अनुपम शर्मा, संगठन मंत्री डॉ मुकुल शर्मा, डिम्पल शर्मा, डॉ प्रिया पांडे, संगीता शर्मा, विजय सकलानी, पंडित शिव शंकर चमोली, अवधेश शर्मा, अविनाश मणि, भागेश पुरोहित, अंजली शर्मा, अभिषेक मैठाणी, शालिनी गौड़, धर्मेंद्र बहुगुणा, मनीष मालियाल, राकेश कुमार शर्मा, रोहित अधिकारी, शशांक शर्मा बनाए गए। देहरादून महानगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रवीण नवानी, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अलका शर्मा, पंकज पराशर, मोहित शर्मा और महासचिव देवाशीष गौड़ चुने गए। इसके अलावा हरिद्वार जिला कार्यकारिणी भी बनाई गई। समिति के संरक्षक मंडल एवं केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने समिति के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर समिति के संरक्षक लालचंद शर्मा, रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, एमसी शर्मा, रुचि शर्मा, रजत शर्मा, सुशीला शर्मा, डॉ रचना शर्मा, वासु वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment