(देहरादून)मसूरी जाने से रोकने पर कांवडिय़ों ने सड़क की जाम

  • 26-Jul-24 12:00 AM

देहरादून,26 जुलाई (आरएनएस)। मसूरी जाने से रोकने पर कांवड़ यात्री शुक्रवार को कोल्हूखेत के पास सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। वह मसूरी जाने की जिद करने लगे। बाद में पुलिस के समझाने कुछ कांवड़ यात्री वापस लौट आए, जबकि बाकी मसूरी की ओर आगे बढ़ गए। बाद में पुलिस ने दावा किया कि मसूरी पहुंचे कांवड़ यात्रियों को भी वापस लौटा दिया गया। शुक्रवार को चार-पांच वाहनों से कांवड़ यात्री कुठाल गेट बैरियर पार करते हुए मसूरी की ओर आगे बढ़ गए। मसूरी में कांवड़ यात्रियों के प्रवेश पर रोक है और इन्हें कुठाल गेट बैरियर पर रोकने की व्यवस्था की गई है। पर शुक्रवार को इनके कुठाल गेट बैरियर से आगे बढऩे की सूचना के बाद पुलिस ने इन्हें कोल्हूखेत बैरियर पर रोक लिया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों और पुलिस में कहासुनी भी हुई। पुलिस के रोकने से खफा कांवड़ यात्री सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। वह सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इससे हाईवे पर भी ट्रैफिक थम गया। लोगों को भी यहां काफी देर तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने बमुश्किल रास्ता खुलावाया, बाद में पुलिस के समझाने के बाद कुछ कांवड यात्री वापस लौट गए, जबकि बाकी पुलिस के रोकने के बावजूद मसूरी की ओर बढ़ गए। इस बारे में एसएसआई विनोद राणा ने बताया की कांवड़ यात्री कुछ देर के लिए सड़क पर बैठे थे, जिन्हें हटा दिया था। जो मसूरी की ओर आगे बढ़ गए थे, उन्हें भी बाद में वापस लौट दिया था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment