(देहरादून)मित्तल व्यापार मंडल के संरक्षक, वर्मा उपाध्यक्ष बने
- 01-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
देहरादून,01 अक्टूबर (आरएनएस)। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने हरीश मित्तल को संरक्षक और अशोक वर्मा को प्रेमनगर क्षेत्र से उपाध्यक्ष चुना है। देहरादून में मंगलवार को मंडल के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष पंकज मेसोन की निगरानी में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। व्यापार मंडल में तरुण मारवाह को मोती बाजार के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। मनीष नारंग को अध्यक्ष डोईवाला और रोबिंदर सिंह वासन को अध्यक्ष गांधी रोड, पवनवीर जेलवाल को हरिद्वार रोड का अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में पंकज कपूर को प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रकाश सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, उदित पांडेय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। विक्की कथैत, मनीष फुलारा को कार्यकारिणी में युवा उपाध्यक्ष बनाया गया है। रजत गुप्ता को सह सचिव और शुभम गुलाटी को युवा सह सचिव बनाया गया है। ललित शर्मा को धार्मिक कार्यक्रम व्यापार मंडल का संयोजक और रोशन राणा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है। सतनाम सिंह को रेस कोर्स, अमृत सिंह को डोईवाला, बुल्लावाला और सन्नी मलिक को त्यागी रोड का संयोजक बनाया गया है। युवा कार्यकारिणी में सौरभ अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, संयोजक मोती बाजार सुमित कोहली, संयोजक बल्लूपुर में त्रिवेश खुराना, हर्ष माधिया, समीर राजपूत, इशांत वैद, लक्ष्य, आशु, अन्नू गिहार, आदर्श गिहार, देव, कृष्णा मारवाह, अनीश कुमार, प्रिंस बिश्नोई, इतेश अरोरा, नितेश शर्मा, गगन अग्रवाल, मयंक अरोड़ा, शशांक कुलेथा, बुल्लू मित्तल, नमन चितकारा, सुधांशु खनिजो, मनीष वासन को शामिल किया गया है। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के मुख्य संरक्षक पृथ्वी चौहान और अशोक वर्मा ने सभी नए पद अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Related Articles
Comments
- No Comments...