(देहरादून)मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कर्मी की साइकिल चोरी

  • 11-Oct-23 12:00 AM

देहरादून,11 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कर्मचारी की साइकिल चोरी हो गई। घटना बीते दो अक्तूबर की है। उन्होंने 10 अक्तूबर को लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हैं। बीते दो अक्तूबर की सुबह सवा पांच बजे वह अपनी गियर वाली हीरो स्प्रिंट साइकिल से महिंद्र ग्राउंड गए। वहां ग्राउंड में एक किनारे अपनी साइकिल पार्क की और दौडऩा शुरू कर दिया। दौडऩे के बाद वापस आकर देखा तो साइकिल चोरी हो चुकी थी। उन्होंने आसपास तलाश की। पता नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरुआती तलाश में कुछ पता नहीं लगा। तब पीडि़त एएसआई ने लिखित तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment