(देहरादून)राष्ट्रीय खेलों में उपयोग पानी की बोतलों से बनाई बैंच

  • 04-Apr-25 12:00 AM

देहरादून,04 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड में हाल में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान इस्तेमाल की गई पानी की खाली बोतलों को रिसाइकल कर बेंच बना दी गई हैं। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बैंचों का लोकार्पण किया। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित करने का ऐलान किया था। इसे सख्ती से लागू किया गया। उन्होंने बताया खाली बोतलों को सभी आयोजन स्थलों से एकत्र करके रीसायकल किया गया है। इसके बाद बोतलों के बैंचों का निर्माण किया गया। बैंचों को स्पोर्ट्स कॉलेज में विभिन्न जगहों पर लगाया गया है। खेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल 10 बैंच तैयार होकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पहुंच गई हैं। जल्द ही 20 और बैंच तैयार की जाएंगी। इस पहल के जरिए उत्तराखंड ने खेलों के जरिए भी पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में एक बेंचमार्क स्थापित किया है। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मौके पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment