(देहरादून)राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस में उबाल

  • 06-Oct-23 12:00 AM

देहरादून,06 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा के ट्विटर हैंडल पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पार्टी के महानगर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया, साथ ही प्रधानमंत्री से इसके लिए माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को विरोध में राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में जुटे। यहां से जुलूस लेकर सेंट जोसफ चौक होते हुए एस्लेहॉल चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि क्या यही राम राज्य है, जिसमें सरकार के खिलाफ मुखर विपक्षी नेताओं को अपमानित किया जाए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment