(देहरादून)लहरा रहा सनातन धर्म का परचम:विहिप

  • 15-Oct-23 12:00 AM

देहरादून 15 अक्टूबर (आरएनएस)। विहिप-बजरंग दल के देहरादून विभाग की बैठक विहिप के मानस मंदिर कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें विहिप के केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र व संगठन मंत्री अजय आर्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विहिप की कुशल कार्यशैली संपूर्ण विश्व में हिंदू जागृति के क्षेत्र में नित नए आयाम सृजित कर रही है। आगामी वर्ष में विहिप 60 वर्ष सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में पूरे कर देगी। इस उपलक्ष्य में विकास दिवस हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें संगठन द्वारा निर्धारित सदस्यों का लक्ष्य पूरा कर इतने बड़े अभियान को सफल बनाया। गली-गली मोहल्ले से कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। बजरंग दल के द्वारा चलाए जाने वाले साप्ताहिक मिलन केंद्र में हिंदूजन को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र प्रेम, धर्म प्रेम की भावना से जोड़ा जा रहा है। घर वापसी के बड़े-बड़े अभियान को सफलता मिल रही है। हजारों लोग सनातन में वापसी कर रहे हैं। बीस से पच्चीस हजार लोग घर वापसी कर चुके हैं। पूरे विश्व में सनातन धर्म का परचम लहरा रहा है। मौके पर प्रांत पदाधिकारियों में प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख सुभाष जोशी, विभाग मंत्री राजेंद्र राजपूत, दुर्गा वाहिनी से प्रीति शुक्ला, विहिप महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आलोक सिंह, जिला मंत्री विशाल चौधरी, अनुज वर्मा, श्याम शर्मा, विकास शर्मा, अमन स्वेडिया, शशांक घिल्डियाल, मनोज बिष्ट, नरेंद्र चौहान, सुरेंद्र नौटियाल, अजय भारती आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment