(देहरादून)वेदों में समाहित में सृष्टि का संपूर्ण ज्ञान : सानंद
- 12-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
देहरादून,12 अक्टूबर (आरएनएस)। महर्षि दयानंद सरस्वती के द्विशताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष में आर्य समाज मंदिर धामावाला में चार दिवसीय वेद प्रचार-प्रसार महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आचार्य विद्यापति शास्त्री की ओर से यज्ञ से हुआ। भजन उपदेशिका कल्याणी ने मधुर भजनों के माध्यम से मानव जीवन की सफलता के लिए ईश्वर की भक्ति से संबंधित भजनों की प्रस्तुति दी। पानीपत से आए आर्य जगत के वैदिक विद्वान आचार्य सानंद ने कहा कि ईश्वर ने मानव कल्याण के लिए सृष्टि की रचना के समय चार वेदों का ज्ञान प्रथम ऋषियों को दिया। श्रीराम चंद्र, श्रीकृष्ण चंद्र महान पुरुषों ने गुरुकुलों में वेदाध्यन करते हुए जीवन में सफलता पाई और लक्ष्य की प्राप्ति की। सुख प्राप्ति की कामना करने वाले प्रत्येक मानव को वेद मार्ग पर चलते हुए जीवन में वेद की आज्ञाओं का पालन करना चाहिए। प्रात:कालीन सत्र रीता शेखरी और प्रमोद शेखरी के निवास स्थान रेसकोर्स और सांयकालीन सत्र का कार्यक्रम पुनीता के निवास स्थान वसंत विहार एन्क्लेव में हुआ। महोत्सव का समापन 15 अक्तूबर को आर्य समाज मंदिर धामावाला में पूर्ण आहुति, शंका समाधान और ऋषि लंगर के साथ होगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...