(देहरादून)शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजा नगर निगम
- 06-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
देहरादून,06 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम ने शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंडाल सजाया जा रहा है। मेयर सौरभ थपलियाल को शपथ गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय शपथ दिलवाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर क्षेत्र के विधायक और अधिकारी मौजूद रहेंगे। शपथग्रहण के लिए नगर निगम परिसर में पंडाल के साथ ही मंच बनाया जा रहा है। यहां साज-सज्जा का काम तेजी चल रहा है। उप नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे होगा। समारोह के लिए सभी को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। समारोह में 100 पार्षदों के साथ ही जिला प्रशासन और शासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...