(देहरादून)सुरकंडा मंदिर में 101 कन्याओं का पूजन
- 22-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
देहरादून,22 अक्टूबर (आरएनएस)। नवरात्र अष्ठमी पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सुरकंडा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने 101 कन्याओं का पूजन किया। इस मौके पर नेहा जोशी ने कहा कि अष्ठमी पर्व पर देवी मां की पूजा करते हैं और इससे अच्छा कोई स्थान नहीं हो सकता क्योंकि सुरकंडा मंदिर में जो आता है उनकी मनोकामनाये पूरी होती हैं। और पहली बार यहां भंडारे करने का सौभाग्य मिला। कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कहा कि साथ ही संकल्प लिया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्च्चिों व महिलाओं के लिए समर्पित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कार्य महिलाओं को आगे बढाने के लिए कर रहे है उससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। इस मौके पर मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सोनकर, नमिता कुमाई, मंजू चौहान, प्रभा बर्त्वाल, गुडडी देवी, विजय बुटोला, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...