(देहरादून)हाउस और कॉमर्शियल टैक्स पर ब्याज वसूली बंद करें

  • 01-Oct-24 12:00 AM

देहरादून,01 अक्टूबर (आरएनएस)। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने हाउस टैक्स और कॉमर्शियल टैक्स पर ब्याज वसूली बंद करने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को व्यापारी नगर निगम में नगर आयुक्त से मिले। मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने बताया कि 01 दिसंबर 2023 की निगम की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया था कि 2016 के बाद हुए स्वयं कर निर्धारण निति के तहत उपभोक्ताओं को हाउस टैक्स और कमर्शियल टैक्स पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसके बाद भी नगर निगम द्वारा भारी भरकम ब्याज की रकम ली जा रही है। जो की उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं कर निर्धारण निति 2016 के अंतर्गत कुछ ही व्यापारियों ने अपनी संपत्ति का मूल्यांकन कराया गया था। उसके बाद 2019 से 2022 तक कोरोना की लहर चली। 2016 से 2022 तक इस निति के तहत कोई मांग नहीं की गई। लेकिन अचानक 2023 में नगर निगम ने अपनी एक टीम भेजकर बाजारों और घरों में सर्वे कराकर व्यापारियों, हाउस होल्डरों से ब्याज वसूली शुरू कर दी। उन्होंने तत्काल इसे रोकने की मांग की है। मौके पर मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा, अध्यक्ष पंकज मैसोन, संरक्षक सुशील अग्रवाल, शेखर फुलारा, हरीश वीरमानी, पंकज डिढ़ान, दिव्य सेठी, रजत गुप्ता, भुवन पाहलीवाल, सुमित कोहली, अशोक अग्रवाल, जसपाल छाबरा आदि मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment