(देहरादून)17 अक्टूबर को बालोगंज स्पोर्टस क्लब का 40वां विशाल भगवती जागरण

  • 15-Oct-23 12:00 AM

देहरादून 15 अक्टूबर (आरएनएस)। बार्लोगंज स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में आगामी 17 अक्टूबर को 40वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें माता का गुणगान करने जागरण पार्टी को आमंत्रित किया गया है वहीं 18 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बार्लोगंज स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी थपलियाल ने बताया कि बालोगंज स्पोर्टस क्लब लगातार पिछले 40वर्षों से भगवती माता का जागरण शरद नवरात्र के मौके पर कराता आ रहा है। इस वर्ष जागरण 17 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा व रात्रि नौ बजे मां की जोत प्रज्वलित कर पूजन, व धार्मिक परंपराओं के अनुसार धर्मकार्य किया जायेगा जिसके बाद जागरण होगा। इस बार माता महामाई का गुणगान करने समीर दीप जागरण पार्टी देहरादून सहित यमुना नगर से महिला गायक वर्षा रागनी को आमंत्रित किया गया है। वहीं 18 अक्टूबर को बार्लोगंज सनातन धर्म मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment