
(धमतरी) कवि कुलदीप सिन्हा हिन्दी सेवा सम्मान से होंगे सम्मानित
- 27-Sep-25 12:28 PM
- 0
- 0
धमतरी, 27 सितबंर (आरएनए)। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था वक्ता मंच रायपुर ( छ. ग. ) के द्वारा धमतरी अंचल के वरिष्ठ कवि कुलदीप सिन्हा 'दीपÓ जी हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे। यह सम्मान 28 सितंबर 2025 को वृंदावन हॉल सिविल लाइंस रायपुर में दिया जाना तय है। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्त मंच में निरंतर रचना प्रेषित करने और उनकी हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। कवि कुलदीप सिन्हा 'दीपÓ जी को इसके पहले विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे जिला हिन्दी साहित्य समिति धमतरी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम इकाई धमतरी के अध्यक्ष और शारदा साहित्य मंच कुकरेल के संस्थापक है। हाल ही में उसके काव्य संग्रह पूजा के फूल हिन्दी और कुकय कोयली बाग मा प्रकाशित होने वाली है।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...