(धमतरी) दुर्गा पंडाल में पंडा बने व्यक्ति ने की आत्महत्या

  • 27-Sep-25 01:31 AM

धमतरी, 27 सितबंर (आरएनएस)। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धौरा भाटा निवासी विनोद कुमार गांव के दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहे थे। शुक्रवार दोपहर विनोद पंडाल से बाहर निकला और पास ही एक मकान में चले गए, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे जब लोग देखने वहां पहुंचे तो देखा कि मकान के अंदर विनोद गमछे को फं दा बनाकर फ ांसी पर लटका हुआ था। पंडा को फंदे पर लटकता देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गई। ग्रामीणों ने तत्का इसकी सूचना पुलिस थाने में दी।घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment