(धमतरी) धमतरी पुलिस द्वारा बगदेही स्कूल में "नशा मुक्ति व जनजागरूकता कार्यक्रम" आयोजित- छात्र-छात्राओं को दी गई साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा की जानकारी

  • 25-Sep-25 02:23 AM

० धमतरी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान - स्कूलों में पहुंची शक्ति टीम, बच्चों को किया जागरूक
० बगदेही स्कूल में पुलिस ने बच्चों को सिखाया - नशे से दूरी और साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी
० धमतरी पुलिस शक्ति टीम की जनजागरूकता पहल - छात्राओं को महिला अपराधों से सतर्क रहने की सीख
धमतरी, 25 सितम्बर (आरएनएस)। कार्यक्रम का आयोजन एसपी धमतरी के निर्देशन में नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला बगदेही में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धमतरी पुलिस की शक्ति टीम एवं थाना कुरूद के स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई।
प्रमुख विषय-वस्तु: कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं जानकारी दी गई:
 (01) नशा मुक्ति:
छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर प्रभाव और सामाजिक विघटन के बारे में बताया गया। साथ ही जीवन में सकारात्मकता, खेल-कूद और शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया गया।
 (02) साइबर अपराध:
बच्चों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, फिशिंग, फ्रॉड कॉल्स, ऑनलाइन ठगी, और पर्सनल डेटा की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
 (03) महिला सुरक्षा और अधिकार:
छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और छेड़छाड़ या उत्पीडऩ जैसी घटनाओं पर क्या करें -  इस पर विस्तृत जानकारी दी गई।
शक्ति टीम ने "डरो नहीं - रिपोर्ट करो" का संदेश देकर छात्राओं को आत्मविश्वास से भर दिया।
सक्रिय भागीदारी:
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि कई सवाल भी पूछे और समाधान प्राप्त किए। इस अवसर पर शक्ति टीम ने हेल्पलाइन नंबरों और थाने से संपर्क के आसान माध्यमों की जानकारी दी।
धमतरी पुलिस का संदेश:
धमतरी पुलिस का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को कम उम्र से ही सजग, जागरूक और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। यह अभियान जिले के अन्य विद्यालयों में भी निरंतर चलाया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment