(धमतरी) नि: शुल्क सरस्वती सायकल वितरण शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देवपुर

  • 21-Sep-25 09:02 AM

धमतरी, 21 सितबंर (आरएनएस )।  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना कक्षा नवमी में नव प्रवेशी बालिकाओ को नि: शुल्क सरस्वती सायकल का वितरण मुख्य अतिथि प्रकाश बैस जिलाध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी अध्यक्षता महेश गोंटा जी अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, विशिष्ट अतिथि श्री हृदय साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,आत्मा राम नेताम जी सरपंच ग्राम पंचायत देवपुर,नीलम साहू जी अध्यक्ष जनभागीदारी एवं शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देवपुर, हुलेश्वर नेताम जी ग्राम पटेल, महेंद्र सिन्हा जी, चंद यादव जी, युमेश साहू जी, घांसी राम निर्मलकर जी, श्रीमती कीर्तिलता साहू प्राचार्य शा.उ. मा. वि. देवपुर के आतिथ्य में दिनाँक 20/09/2025 दिन -शनिवार को किये गया आतिथियो द्वारा  नवप्रवेशियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान की साथ ही पढ़ाई में मन लगाकर अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होकर अपने माता पिता, गाँव शाला का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किये एवं शासन की और भी महत्वपूर्ण  योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री खम्मन गंजीर, तीरथराज अटल श्रीमती तुलसी ध्रुव,पुजारानी यादव, डामीन साहू, दुर्गेश जुर्री,(व्याख्याता)योगेश ठाकुर टिकेंद्र यादव, झरना ध्रुव आदि का सहरानीय योगदान रहा।
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment