
(धमतरी) श्रीमद् भागवत महापुराण में कथा रसपान करने पहुंची पूर्व विधायक रंजना साहू, व्यासपीठ का लिए आशीर्वाद
- 01-Oct-24 12:55 PM
- 0
- 0
धमतरी, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। पितृपक्ष के पावन पर्व पर स्वर्गीय श्री पंचूराम साहू जी स्वर्गीय श्रीमती सूरज साहू जी की स्मृति में उनके परिवार श्री दुखुराम श्रीमती देवकी बाई व सपरिवार द्वारा दिव्यसंगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन आमंत्रण हेरिटेज साहू सदन रुद्री में किया जा रहा है, जिसमें आचार्य पंडित श्री रामप्रताप शास्त्री कोविंद जी महाराज के मुखारविंद से अनेक कथाओं का वाचन कर रहे हैं, जिसमें महाराज जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा माहात्म्य, कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, श्री सुखदेव जी आगमन, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जहभरत चरित्र, कपिल अवतार, नृसिंह अवतार, नंदोत्सव, श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण अवतार, गिरिराज पूजन, श्रीकृष्ण लीलाएं, माखनचोरी लीलाएं, कृष्ण रुक्मणी विवाह, गोपी विरह, गोपी उद्धव संवाद, सुदामा चरित्र, यदुवंश संहार, कलयुग वर्णन, परम धाम, श्री गीता उपदेश सहित अनेक कथाओं का वर्णन किए। इस पावन पुनीत अवसर पर अपने जीवन को धन्य बनाने के लिए प्रति दिवस भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू कथा प्रांगण स्थल में कथाओं का रसपान करने के लिए शामिल हुई। व्यास पीठ पर विराजमान महाराज जी से आशीर्वाद लिए। कथा रसपान कर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष मार्ग का सार है। सर्वप्रथम यह कथा राजा परीक्षित ने सुना था, अत: श्रीमद् भागवत कथा द्वापर युग से चली आ रही है और आज कलयुग में निरंतर क्षेत्र में यहआयोजन हो रहे हैं, इस कलयुगी जीवन से मोक्ष मार्ग का शाश्वत सत्य श्रीमद् भागवत महापुराण है, जिसका श्रवण करने मात्र से जीवन सफल व धन्य हो जाता है। आमंत्रण हेरिटेज में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में निरंतर सैकड़ो की संख्या में श्रोतागण उपस्थित हो रहे हैं।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...