(धमतरी) संभागायुक्त ने किया गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण

  • 11-Oct-25 11:31 AM

0 पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
धमतरी, 11 अक्टूबर (आरएनएस)। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे आज आकस्मिक निरीक्षण पर कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा पहुंचे। उन्होंने राज्य शासन द्वारा विकसित पी.वी. ऐप के माध्यम से हो रहे गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण किया और डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कृषक श्री मिश्रीलाल से खेत में पहुंचकर फसल की स्थिति, पंजीयन, खाद-बीज की उपलब्धता एवं पूर्व में हुए धान विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन की संभावनाओं और योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की।
संभागायुक्त ने पटवारियों से गिरदावरी पोर्टल, डेटा एंट्री की सटीकता तथा सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह ने बताया कि गिरदावरी सत्यापन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा पी.वी. ऐप के माध्यम से मोबाइल पर ही डिजिटल वेरीफिकेशन किया जा रहा है, जिससे त्रुटियों का शीघ्र निराकरण संभव हो सके। तहसीलदार कुरूद श्रीमती दुर्गा साहू ने तहसील स्तर पर चल रहे गिरदावरी कार्यों की प्रगति बताई। राजस्व निरीक्षक श्री दीपचंद भारती ने ऐप की तकनीकी कार्यप्रणाली और फील्ड में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी। संभागायुक्त  श्री कावरे ने कहा कि गिरदावरी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए। पी.वी. ऐप के माध्यम से सत्यापन की गति बढ़ाई जाए, फील्ड में जाकर किसानों से संवाद स्थापित किया जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्यवाही की जाए। संभागायुक्त  ने कहा कि गिरदावरी कृषि से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आधारभूत कार्य है। इसकी सटीकता से ही किसान हितैषी योजनाओं का लाभ समय पर और सही व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। डिजिटल तकनीक से पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment