(धमतरी) सांसद खेल महोत्सव 2025 : जिले में ग्रामीण स्तर पर 7 से 17 तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं
- 06-Oct-25 03:10 AM
- 0
- 0
0 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
धमतरी, 06 अक्टूबर (आरएनएस)। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हेतु जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं संकुल स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगी। इसमें गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेल शामिल रहेंगे। प्रतियोगिताओं में 14 से 24 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं तथा महिला-पुरुष खिलाड़ी सहित 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग भी शामिल किए गए हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनपद पंचायत नगरी में 7 एवं 8 अक्टूबर को खेल मैदान कुकरेल, 9 एवं 10 अक्टूबर को हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान दुगली, 11 और 12 अक्टूबर को खेल मैदान सांकरा, 14 एवं 15 अक्टूबर को हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान बेलरगांव और 17 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम डमकाडीह नगरी में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद के खेल मैदान पचपेड़ी में 7 एवं 8 अक्टूबर को, मिनी स्टेडियम चर्रा में 9 एवं 10 अक्टूबर को, मिनी स्टेडियम बगौद में 11 एवं 12 अक्टूबर, मिनी स्टेडियम कठौली में 14 तथा 15 अक्टूबर और अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरूद में 17 अक्टूबर को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोथीपार खेल मैदान में 7 अक्टूबर, ग्राम देवपुर खेल मैदान में 9 अक्टूबर, खेल स्टेडियम रूदेश्वर मंदिर के पास रूद्री में 11 अक्टूबर और ग्राम डाही खेल मैदान में 14 अक्टूबर को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह सभी खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...