(धमतरी) साहू समाज ने किया वृद्धजनों का सम्मान

  • 01-Oct-24 12:43 PM

0 रुद्री स्थित वृद्धाआश्रम में फल एवं वस्त्र भेंट किये
धमतरी, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। साहू समाज धमतरी के पदाधिकारियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाआश्रम रुद्री में जाकर वृद्धजनों का पूजा-आरती कर फल, साड़ी, शॉल एवं श्रीफल  भेंटकर सम्मान किया गया। जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं द्य उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ होता हैद्य  वृद्धजनों के प्रति हम सभी के मन में सम्मान और अटूट प्रेम के साथ ही उम्र के अंतिम पड़ाव में जब वे असहाय और अक्षम होते हैं तो उनके साथ होना, उनकी सेवा करना अधिक महत्वपूर्ण है और यह सबकी नैतिक कर्तव्य है द्य अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन  दिवस हमारे वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा दिए गए योगदान एवं उनके कल्याण हेतु समर्पित होकर सेवा कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तोरण साहू ,श्रीमती केकती साहू,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकला साहू,तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू,यूवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन गजपाल,प्रदेश न्याय प्रकोष्ठ सदस्य परामर्शदाता गजानंद साहू,जिला सचिव मंजूषा साहू,भगवताचार्य देवी भूमिका जी,परिक्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र साहू,मनोज साहू,कल्याण साहू ,भीषण साहू उपस्थित थे।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment