
(धमतरी) हायर सेकेंडरी स्कूल सिहावा और देवपुर में छात्राओं को साइकिल वितरण
- 20-Sep-25 12:34 PM
- 0
- 0
० भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस और जनपद अध्यक्ष महेश गोटा ने किया वितरण
धमतरी, 20 सितम्बर (आरएनएस)। सिहावा/देवपुर - सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत आज हायर सेकेंडरी स्कूल सिहावा और देवपुर में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस और जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैस ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजना से लाभान्वित छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाएँ ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए शिक्षा के मार्ग को और भी सहज बनाती हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, नीलम साहू, संजय सारथी, किसन यादव, लोकेश पटेल, रामसरण पटेल, बूथ अध्यक्ष गैंदलाल शांडिल्य, मुकेश पटेल, महेन्द्र सिन्हा, युमेश साहू, हुलेश्वर नेताम, सरपंच आत्माराम नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य एस. आर. साहू (सिहावा) और कीर्तिलता साहू (देवपुर) सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन निशा साहू और सुरेश ध्रुव ने किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...