(धार)जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने आउटसोर्स कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया

  • 16-Jul-25 12:00 AM

धार 16 जुलाई (आरएनएस)। जिला अस्पताल में भर्ती एक 22 वर्षीय महिला ने आउटसोर्स कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी महिला को पति के पास छोडऩे के बहाने बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। रेप के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया। घटना सोमवार रात की है। अस्पताल के बाहर महिला ने वहां मौजूद युवक के फोन से पति को सूचना दी। इसके बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रोहित पिता राजेश चौहान (24) को गिरफ्तार कर लिया।महिला 3 दिन से अस्?पताल में ही भर्ती थी। सोमवार रात 11 बजे गलियारे में टहल रही थी। पति नाश्ता करने बाजार गया था। कुछ देर बाद नर्स ने आकर महिला से कहा कि जांच की ओपीडी बनवाकर ले आओ। महिला काउंटर पर गई तो वहां पर आरोपी रोहित चौहान मिला।उसने पति के पास छोडऩे की बात कही। वह विश्वास करके आरोपी की बाइक पर बैठ गई। आरोपी उसे तुलसी नगर स्थित अपने घर लेकर गया, वहां पर घर के अंदर पानी पीने के लिए बुलाया और रेप किया।पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले उसे एक छिपकली ने काट लिया था, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसने बताया कि आरोपी रोहित पर्ची काउंटर पर ही काम करता है। पर्ची बनवाने के दौरान ही उसका आरोपी से परिचय हुआ था।पांच दिनों तक भर्ती रहने के बाद महिला की छुट्?टी कर दी थी। 12 जुलाई को इन्फेक्शन फैलने के कारण दोबारा भर्ती हुई थी। इसके लिए पर्ची बनवाने वह खुद ही जाती थी। इसी कारण दोनों की बातचीत होने लगी।कोतवाली प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया हैं। थाने की कार्रवाई पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामले की जांच जारी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment