(धार) दूसरे दिन भी बंद रहा कुक्षी, छह पर नामजद प्रकरण, दो गिरफ्तार

  • 02-Oct-23 12:00 AM

धार,02 अक्टूबर (आरएनएस)। जिले के कुक्षी नगर में झांकियों के चल समारोह पर हुए पथराव सहित पूरे घटनाक्रम के बाद सकल हिंदू समाज के आह्वान पर व्यापारियों का नगर बंद रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मेडिकल, दूध डेयरी व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद रखकर लोगों ने समर्थन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी घटना को लेकर रोष जताते हुए दुकानें बंद रखी गईं। इधर, पुलिस ने नामजद छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों 23 वर्षीय फैसल उर्फ राजा पुत्र अब्दुल व 19 वर्षीय रेहान पुत्र चांद निवासी कुक्षी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को रविवार दोपहर तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को अलीराजपुर जेल भेज दिया गया है। नगर की शांति व्यवस्था को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स, स्पेशल टास्क फोर्स, वज्र वाहन के साथ मोबाइल जैमर वाहन भी सुरक्षा में लगा हुआ है। आसपास के थानोंका पुलिस बल भी नगर में मौजूद है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment