(धार) नाश्ते पर चर्चा भाजपा की चाय में उबाल लाएगी कांग्रेस?

  • 02-Oct-23 12:00 AM

धार,02 अक्टूबर (आरएनएस)। मालवा-निमाड़ की हर सीट की नब्ज दिग्विजय सिंह को पता है। इसमें आदिवासी सीटों पर पूरी तासीर वे जानते हैं। पांच अक्टूबर को धार-झाबुआ, बड़वानी-अलीराजपुर की तमाम सीटों पर प्रियंका गांधी का फोकस होगा। इसमें ज्यादार सीटें आदिवासी बाहुल्य हैं। प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों के चलते शनिवार शाम को दिग्विजय सिंह मोहनखेड़ा पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने नाश्ते की टेबल से ही चर्चा को आगे बढ़ाया ओर फिर जिम्मेदारों के साथ नेताओं को काम बांट दिया। कांग्रेस की यह तैयारी भाजपा की चाय में कितना उबाल लाएगी यह तो वक्त बताएगा लेकिन भाजपा के लिए यह चौंकाने वाली बात है कि पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment