(नई टिहरी)अभाविप चम्बा नगर एवं स्वामी रामतीर्थ परिसर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन

  • 03-Oct-23 12:00 AM

नई टिहरी,03 अक्टूबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चम्बा नगर एवं स्वामी रामतीर्थ परिसर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष नितीश कोठारी, लोकेश तोपवाल व आशीष राणा, नगर मंत्री आकृति डबराल, सह मंत्री अतुल सकलानी, शुभम सजवाण, शिवकांत व अनुज सजवाण बनाए गए। थिंक इंडिया प्रमुख अंकित सहलानी, एसडीएफ प्रमुख प्रकाश पंत, एसएफएस प्रमुख, राघवेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रमुख अनुराग मखलोगा। सह मीडिया प्रमुख मोहित जुयाल व मोहित तिवारी। परिसर कार्यकारणी में परिसर अध्यक्ष अंशुल भंडारी, उपाध्यक्ष आदित्य रतूड़ी, अंकित सिंह, सूरज व आंचल भंडारी। परिसर मंत्री नम्रता मखलोगा। सह मंत्री नितिन सजवाण, आयुष भट्ट, दिव्याशु बहुगुणा, भुवनेश बनाए गए। मीडिया प्रमुख वैभव कुमार। सह मीडिया प्रमुख अजय उनियाल। विज्ञान संकाय प्रमुख ऋतिक सजवाण। कला संकाय प्रमुख अमित खत्री। वाणिज्य संकाय प्रमुख किशन। विधि संकाय प्रमुख गौरव व रवि। एनएसएस प्रमुख धीरज बने। एनसीसी प्रमुख तान्या सिन्हा। खेल प्रमुख साहिल नेगी व त्रिशा। जिला संयोजक गौतम मखलोगा ने बताया कि नगर अध्यक्ष की भी जल्दी ही घोषणा की जायेगी। इस दौरान बैठक में प्रदेश सह मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल अमित मिश्रा, प्रांत केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य सह प्रमुख सचिन सजवाण एवं जिला संयोजक गौतम मखलोगा उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment