(नई टिहरी)एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर अंशुल को मैदान में उतारा
- 07-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
नई टिहरी,07 अक्टूबर (आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल टिहरी में होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर अंशुल भण्डारी, उपाध्यक्ष पद पर वैभव सिंह, सचिव पद पर नम्रता मखलोगा, सह सचिव पद पर अजय बेलवाल, कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग मखलोगा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पंकज असवाल, छात्रा प्रतिनिधि सोनल रावत व विधि संकाय प्रतिनिधि गौरव पांडे को प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी एबीवीपी की नगर मंत्री आकृति डबराल ने दी।
Related Articles
Comments
- No Comments...