(नई टिहरी)जाखणीधार मंडल के बूथों का सत्यापन किया
- 07-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
नई टिहरी,07 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों ने जाखणीधार मंडल के बूथों का सत्यापन किया। मंडल प्रवासी खेम सिंह चौहान ने बताया कि जाखणीधार मंडल में 90 प्रतिशत बूथों का सत्यापन कर दिया गया है, शेष बचे बूथों का जल्द सत्यापन कर दिया जाएगा। बताया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के साथ पूरी टीम का सरल एप के साथ 12 अन्य बिंदुओं पर पूरी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, पन्न पन्ना प्रमुखों से टीमों की पूरी जानकारी सरल एप पर देने को कहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति और नीति के मुताबिक बूथों को और मजबूत करने का आह्वान किया है। मौके पर मंडलध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, अमर सिंह, वीर सिंह पंवार, तौफीक अहमद, राजेंद्र थपलियाल, कुशाल सिंह, केंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...