(नई टिहरी)रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र 4 स्पर्धाओं में प्रथम रहे

  • 14-Oct-23 12:00 AM

नई टिहरी,14 अक्टूबर (आरएनएस)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों ने संस्कृत की जिला स्तरीय वरिष्ठ वर्ग स्पर्धाओं में 6 में से 4 स्थानों पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से देवप्रयाग के संस्कृत विवि परिसर में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं में रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र-छात्राओं ने सभी 6 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। नाटक, श्लोकोच्चारण, वाद विवाद तथा आशु भाषण परिसर के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें वाद-विवाद में माधुरी और श्रेष्ठा, आशुभाषण में लोकेश चंद्र बड़सिलिया तथा श्लोकोच्चारण में कोमल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित नाटक में शिवानी ठाकुर, दिगंबर रतूडी़, कुशाग्र, साहिल शर्मा, चिराग शर्मा, सुनील गोदियाल, दिगंबर सुधांशु पंत, तेजस्विनी, आदित्य टोडरिया सहित 12 छात्र-छात्राओं ने शानदार अभिनय कर प्रथम स्थान पाया। साहित्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी ने बधाई देते हुए छात्रों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये अभी से और प्रयास करने को कहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment