(नगरी) एकल विद्यालय आचार्य अभ्यास वर्ग फरसिंया में

  • 06-Oct-25 03:22 AM

0-10दिवसीय अभ्यास में नये आचार्य होंगे शामिल
नगरी, 06 अक्टूबर (आरएनएस)। वन बन्धु परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान के तत्वधान में दिनांक 5/10/2025 दिन रविवार को अंचल नयापारा  संच नगरी, उरमाल, देवभोग, शोभा, गंगरेल, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर के नवीन आचार्यो का फरसियां के महामाया मंदिर प्रांगण में 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का नगरी संच के अध्यक्ष प्रयाग बिसेन, कोषाध्यक्ष महेंद्र नेताम, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती दिनेशवरी नेताम, ग्राम पंचायत फरसियां के सरपंच केशव टेकाम के आतिथ्य में शुभारंभ किया गया।
समिति के कोषाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बताया कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में आज भी विद्यालय नहीं है, ऐसे विभिन्न ग्रामों में एकल विद्यालय संचालित हैं। एकल अभियान समिति के माध्यम से इनका संचालन होता है। इन विद्यालयों में पंचमुखी शिक्षा - प्राथमिक शिक्षा, जागरण, ग्राम स्वराज, आरोग्य शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा के तहत बच्चों को शिक्षा के माध्यम से अलख जगाने का काम किया जाता है। इन विद्यालय के नवीन आचार्यों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग यहां पर आयोजित किये जा रहे हैं।
जिसमें में गुलाब सिंह पटेल भाग गतिविधि प्रमुख भाग मध्य छत्तीसगढ़, टिकम निषाद भाग कार्यलय प्रमुख भाग मध्य छत्तीसगढ़,  सुरेन्द्र कुमार ध्रुव अंचल अभियान प्रमुख अंचल नयापारा,  गनिराम दिवान  अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अंचल नयापारा,  केशव कश्यप  गतिविधि प्रमुख अंचल नयापारा,  भोजलाल सोरी जी सच प्रमुख नगरी,  वेदलाल निषाद  संच प्रमुख गंगरेल,  बिसाहू ध्रुव जी संच प्रमुख उरमाल,  मनधर जगत  संच प्रमुख शोभा,  सुभाष नेताम  संच प्रमुख मैनपुर,  होरीलाल साहू  संच प्रमुख फिंगेश्वर,  गुप्तेश्वर यादव  संच प्रमुख देवभोग,  खेलन यादव संच प्रमुख छुरा, एवं 39 नवीन आचार्य भाई व बहन उपस्थित रहे।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment