
(नगरी) कवि कुलदीप सिन्हा दीप हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित
- 30-Sep-25 09:26 AM
- 0
- 0
रायपुर, 30 सितंबर (आरएनएस)। रविवार 28 सितंबर 2025 वृंदावन हॉल सिविल लाइंस रायपुर में छत्तीसगढ़ बहुप्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था वक्तामंच और दबंग स्वर दैनिक समाचार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिन्दी सेवा सम्मान और नशामुक्ति पर आयोजित काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में कवि कुलदीप सिन्हा 'दीपÓ को अपनी कविता के माध्यम से समाज सुधार के प्रयास हेतु उन्हें हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। 'दीपÓ जी को मिले इस सम्मान से धमतरी जिला के साहित्यकार बहुत ही खुशी महसूस कर रहे हैं। 'दीपÓ जी को इससे पहले भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनके साहित्यिक एवं सामाजिक पर सम्मानित किया जा चुका है। उनके दो पुस्तक श्रद्धा के फूल हिन्दी काव्य संग्रह कुकय कोइली बाग मा छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह जल्द से जल्द प्रकाशित होकर साहित्यकारों के बीच आने वाली है। 'दीपÓ जी अभी वर्तमान में जिला हिन्दी साहित्य समिति धमतरी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम इकाई धमतरी के अध्यक्ष तथा शारदा साहित्य मंच कुकरेल के संस्थापक हैं।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...