(नगरी) घुटकेल में आरएसएस शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव मना

  • 09-Oct-25 12:49 PM

नगरी, 09 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-शताब्दी वर्ष के तहत नगरी खंड के घुटकेल मंडल में 8-9-2025 बुधवार को विजयादशमी उत्सव मनाया गया। जिसके मुख्य वक्ता नगरी खण्ड के संपर्क प्रमुख महेन्द्र नेताम, अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक संतोष साहू व खंड कार्यवाह मोतीलाल दिवाकर थे। अपने उद्बोधन में महेन्द्र नेताम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन 1925 को नागपुर में की थी। संगठन ने प्रारंभ से ही अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज, राजनीति और धर्म के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर आज विश्व के सामने एक सशक्त संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आजादी के बाद संघ ने समाज निर्माण, शिक्षा, संस्कृति, मंदिरों के पुनर्निर्माण और राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ का मूल उद्देश्य भारत माता की जय के मंत्र के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। आज संघ केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का मार्गदर्शन कर रहा है। यही कारण है कि यह संगठन लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के दिलों को जोडऩे का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में  अंकालु राम पटेल, संजय सलाम, शत्रुघन नागवंशी, गोरख नाथ साहू, लक्ष्मण कोसरे, रामभाऊ ध्रुव, गुलशन साहू, प्रदीप नेताम, उमेश नेताम यामिनी ध्रुव, सीता साहू , ग्राम मोतिमडीह, लिखमा, बोराई व घुटकेल के स्वयंसेवक व ग्रामीण जनों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर घुटकेल के आचार्यजन शामिल हुए। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे प्रार्थना में शामिल हुए।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment