(नर्मदापुरम)सेठानी घाट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अंगीकरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
- 23-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
नर्मदापुरम 23 जुलाई (आरएनएस)। मंगलवार को नर्मदा नदी के तट स्थित प्रसिद्ध सेठानी घाट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अंगीकरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में 150 फीट लंबा तिरंगा हाथों में लेकर युवाओं और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति का संदेश दिया। सेठानी घाट भारत माता की जयÓ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम संयोजक मनीष परदेशी ने बताया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया था। तभी से नर्मदापुर युवा मंडल इस दिन को तिरंगे के जन्मदिन के रूप में मना रहा है। पिछले 14 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।परदेशी ने बताया कि पूरे देश में नर्मदापुरम ही ऐसा शहर है जहां तिरंगे का जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाया जाता है। हर साल स्थानीय स्कूलों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से यह आयोजन भव्य रूप में होता है।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव और नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम में डॉ. उमेश सेठा, दीपक हेमनानी, नंदकिशोर यादव, मुकेश यादव, रुपेश राजपूत, केएन त्रिपाठी, उदित द्विवेदी, विशाल दीवान, सुचित्रा यादव, सुमित गौर, अमित तिवारी, कमल चव्हाण, सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...