(निवाड़ी)कांग्रेस ने पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर पर जताया भरोसा
- 15-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
निवाड़ी 15 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। निवाड़ी जिले की दो सीटों में से एक पृथ्वीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। यहां से पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र नितेंद्र सिंह राठौर पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।बता दें कि कांग्रेस ने 2021 के उप चुनाव में भी नितेंद्र सिंह राठौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उस वक्त नितेंद्र सिंह राठौर का कड़ा मुकाबला भाजपा के शिशुपाल सिंह यादव से हुआ था।हालांकि शिशुपाल सिंह यादव उस चुनाव में विजयी रहे थे। इस बार फिर कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह राठौर पर भरोसा जताया है और उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।नितेंद्र सिंह राठौर पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र है और वह क्षेत्र में सक्रिय नेता की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। अपने पिता के समान ही उनकी भी छवि भी बेदाग नेताओं में मानी जाती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...