(निवाड़ी)गुरु पूर्णिमा पर मोनी महाराज आश्रम पर विशेष पूजा-अर्चना

  • 11-Jul-25 12:00 AM

निवाड़ी 11 जुलाई (आरएनएस)। गुरु पूर्णिमा का पर्व धार्मिक परंपरा के अनुसार मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। ओरछा के रामराजा दरबार में भक्तों ने राम राजा सरकार के दर्शन किए।बुंदेलखंड क्षेत्र के श्री मोनी महाराज आश्रम पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। मंदिर को फूलों से सजाया गया। दोपहर 12 बजे आश्रम के पुजारी श्री सीताराम दास महाराज ने संत श्री मोनी महाराज की पूजा की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में हिस्सा लिया।गायत्री प्रज्ञा पीठ पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण के लिए आहुति दी और प्रार्थना की। भाजपा ने भी जिले भर में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया।निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने श्री खंदिया वाले हनुमान मंदिर में पूजा की। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और मंदिर के पुजारी का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया ने संत रविदास जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पुजारी का सम्मान किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment