(निवाड़ी)श्री रामराजा वृद्ध आश्रम ओरछा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का हुआ आयोजन

  • 01-Oct-23 12:00 AM

निवाड़ी 1 अक्टूबर (आरएनएस)। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत आज एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन रामराजा वृद्ध आश्रम में किया गया। वृद्ध आश्रम में प्रात: से ही आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धों के लिए स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया गया।वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। तत्पश्चात दोपहर अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला, अनु विभागीय अधिकारी निवाड़ी राकेश सिंह मरकाम, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय भोपाल विवेकना पचौरी, डिप्टी कलेक्टर अनुराग निगवाल, उपसंचालक सामाजिक न्याय राघव पटसरिया, सामग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी विष्णु भार्गव, राकेश कुशवाहा एवं संस्था की संचालक राकेश पचौरी प्रबंधक अजय शर्मा द्वारा सभी वृद्ध जनों को शाल श्रीफल और फूल माला से सम्मानित किया गया। साथ ही 80 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों को वरिष्ठ मतदाता के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वृद्धजनों में खुशी की व्यक्त की सम्मान समारोह के बाद वृद्ध जनों को सम्मान साथ भोजन कराया गया फिर शाम के समय वृद्धो के लिए भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment