(निवाड़ी)सम्राट अशोक की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई

  • 07-Apr-25 12:00 AM

निवाड़ी 7 अप्रैल (आरएनएस)। पृथ्वीपुर में सम्राट अशोक की जयंती पर कृषि उपज मंडी से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नगर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। कुशवाहा समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा वर्ग ने गुलाबी साफा पहनकर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। सभी के हाथों में सम्राट अशोक की तस्वीरें थीं। लोगों ने जय सम्राट अशोकÓ और अखंड भारत अमर रहेÓ के नारे लगाए। युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया।स्थानीय निवासी महेश कुशवाहा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। सम्राट अशोक ने अखंड भारत का निर्माण किया। उनके शासनकाल में शिक्षा का विशेष विकास हुआ।नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला और कंधार समेत 23 विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई। विदेशी भी भारत में शिक्षा प्राप्त करने आते थे। सम्राट अशोक सिर्फ एक शासक नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे।आज जरूरत है उस विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को जाने और अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाएं। शोभायात्रा के समापन पर सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment