(नीमच)मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में दम तोड़ा
- 23-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
नीमच 23 जून (आरएनएस)। शनिवार रात को जहरीले सांप के डसने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम घर में पलंग पर सो रहा था। इसके बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज करना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया।ये घटना रतनगढ़ थाना क्षेत्र के मांडा गांव की है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।मृतक की पहचान अमन पिता प्रहलाद रैगर के रूप में हुई है। जो सातवीं कक्षा का छात्र था। जब वह घर में पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके कान के पीछे डस लिया।सांप के काटने के बाद अमन की हालत बिगडऩे लगी। रविवार रात करीब 3 बजे उसके पिता उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। लेकिन सुबह करीब 6 बजे अमन की मौत हो गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...