(नीमच) संकल्प और आरोग्य भारती ने मनाया धन्वंतरी प्रकटोत्सव

  • 18-Oct-25 12:00 AM

नीमच, 18 अक्टूबर (आरएनएस)। शनिवार को उत्तम स्वास्थ्य और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी का प्रकटोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था और आरोग्य भारती, नीमच इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शोरूम चौराहा स्थित धन्वंतरी वाटिका में हुआ।उत्सव की शुरुआत दोनों संस्थाओं के सदस्यों द्वारा धन्वंतरी वाटिका परिसर में श्रमदान और साफ-सफाई के साथ हुई। इसके बाद, सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उत्तम स्वास्थ्य और आरोग्य की कामना की गई।संस्था के अजय भटनागर और किशोर बागड़ी ने शनिवार शाम को बताया कि ग्रीन बेल्ट स्थित धन्वंतरी वाटिका में यह प्रकटोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि समुद्र मंथन से औषधि के रूप में निकले पारिजात के पौधे को धन्वंतरी जी की पूजा के बाद हर साल रोपित किया जाता है। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।इस अवसर पर संस्थाओं के वरिष्ठ सदस्य किशोर बागड़ी, नवीन अग्रवाल, अजय भटनागर, अनूप चौधरी, दुलीचंद किनरियों, मनोज माहेश्वरी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment