(नैनीताल)ईजा बेंणीं कार्यक्रम में महिलाओं को खराब भोजन पर नाराजगी

  • 03-Dec-23 12:00 AM

नैनीताल,03 दिसंबर (आरएनएस)। महिलाओं को फफूंदी लगी आलू पूड़ी देने पर ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान चोर्सा सविता बिष्ट ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा ईजा बैंणी महोत्सव में महिलाओं को बुलाया गया। पर मातृशक्ति की उपेक्षा की गई। पहले दिन भर तेज धूप में महिलाओं को बैठाया गया। फिर फफूंदी लगा खाना महिलाओं को खाने के लिए दिया गया। अधिकतर महिलाएं पूरे दिन भूखी प्यासी ही रह गईं। शाम को बिना कुछ खाए वापस घर को गईं। उन्होंने कहा कि गांव कि महिलाओं को समय नहीं मिलता उसके बावजूद गांव की 11 महिलाएं हल्द्वानी गई थीं। कहा कि लाखों रुपयों के पोस्टर दीवार पर लगाए गए थे पर भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिससे महिलाएं इस कार्यक्रम को लेकर नाराज हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment