(नैनीताल)हॉकी प्रतियोगिता: देहरादून और यूपी पुलिस के बीच फाइनल भिड़ंत आज
- 10-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
नैनीताल 10 अक्टूबर (आरएनएस)। नैनीताल हॉकी एकेडमी की अखिल भारतीय 5-ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता तीसरे दिन गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें देहरादून और यूपी पुलिस ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत आज शुक्रवार को होगी। मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या रहीं। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने भिलाई को 5-4 से पराजित किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में यूपी पुलिस ने हरिद्वार को 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रेफरी मंजुल सनवाल, डॉ. मनोज बिष्ट, देवेंद्र बोरा, सुनील कुमार रहे। तकनीकी सलाहकार संजय गुप्ता, दीपक साह, गिरीश भट्ट, राजेश साह रहे। कार्यक्रम संचालन हेमंत बिष्ट और हरीश सिंह राणा ने किया। आयोजक सचिव कैलाश बोरा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यहां नैनीताल हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, प्रदीप जेठी, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, पूर्व महासचिव डीएसए अजय साह, भगवान कुंवर, विनोद साह, प्रकाश चंद्र रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...