(पंजाब) पत्नी के थे गैर मर्द से अवैध संबंध, बेवफाई में पति ने उठाया खौफनाक कदम

  • 26-Jul-24 12:00 AM

फिरोजपुर26 जुलाई (आरएनएस)। थाना सदर फिरोजपुर के अंतगर्त पड़ते गांव हबीब वाला ढाणी कालु वाले झुगे में बीते दिन एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर बलदेव राज ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में कका सिंह पुत्र काला सिंह वासी गांव हबीबवाला ढाणी कालु वाले झुगे ने बताया कि उसके बेटे मलूक सिंह का विवाह 6 वर्ष पहले प्रियंका पुत्री जसपाल सिंह वासी हबीब वाला के साथ हुआ था।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहु प्रियंका के छिंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह वासी हबीब वाला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसका बेटा मलूक सिंह उसकी बहु प्रियंका के साथ झगड़ा करता था और उसे छिंद्र सिंह से मिलने से रोकता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते दिन उसके बेटे मलूक सिंह ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशीकर ली थी। मामलें की जांच कर रहे बलदेव राज ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में मृतक की पत्नी प्रियंका, उसके प्रेमी छिंद्र सिंह व अमन पुत्र महिन्द्र वासी हबीब वाला के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment