(पखांजूर) चुनाव के पहले नक्सली विस्फोट
- 06-Nov-23 12:00 AM
- 0
- 0
पखांजूर, 06 नवंबर (आरएनएस)। मंगलवार 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का प्रथम महापर्व है। क्योंकि बस्तर संभाग की 12 सीटों के साथ राजनांदगांव और कवर्धा की 8 कुल 20 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों की नापाक हरकत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पखांजूर से खबर आ रही है कि नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है।जानकारी के अनुसार छोटे बेठिया थाना के रेंगावही की घटना है। रेंगावही धान खरीदी केंद्र के पास पुलिया में ब्लास्ट की खबर है। बताया जा रहा है कि जवान सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों से वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में एक जवान घायल होने की भी खबर है। हालंकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभीनहीं हुई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...