(पिथौरागढ़)अवैध अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

  • 13-Oct-25 12:00 AM

पिथौरागढ़ 13 अक्टूबर (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के निर्देश पर बीते रोज पुलिस ने रोडवेज वर्कशॉप तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गंगोलीहाट व हाल निवासी बिण महेश गिरी के दुकान से 14 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। टीम में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, कांस्टेबल नीरज भोज, कांस्टेबल होशियार सिंह शामिल रहें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment