(पिथौरागढ़)किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया
- 02-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
पिथौरागढ़ 2 अक्टूबर (आरएनएस)। धनौडा स्थित किसान पाठशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने जैविक कृषि के जरिए आर्थिक विकास करने पर जोर दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अलंकार सिंह ने कीटनाशकों के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। आत्मा परियोजना समन्वयक सुशील कुमार सैनी ने ग्रामीण काश्तकारों को दी जा रही सरकारी योजनाओं की अपील की। विशिष्ट अतिथि मनरेगा लोकपाल जगदीश कलौनी ने प्रगतिशील किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। इस दौरान केशवदत्त मखौलिया सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...