(पिथौरागढ़)शराब पीकर वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार

  • 01-Jun-25 12:00 AM

पिथौरागढ़ ,01 जून (आरएनएस)। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चंडाक मार्ग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसआई बबीता टम्टा ने चालक अमित कुमार को शराब के नशे में पकड़ा। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते वाहन सीज किया है। इधर थानाध्यक्ष जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर विशाल सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment