(प्रतापगढ़)कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ वेदीपूजन
- 21-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
लालगंज, प्रतापगढ़ 21 अक्टूबर (आरएनएस)। अमावां क्षेत्र के गोबरा गांव में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्रयागराज से पधारे अन्र्तराष्ट्रीय कथाव्यास सम्पूर्णानंद जी महराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य श्रद्धालुओं ने गोबरा कथास्थली से बाबा घुइसरनाथ धाम तक कलश यात्रा निकाली। बाबा धाम में पूजन अर्चन के बाद कलश यात्रा पुन: कथास्थली पहुंची। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं हरे राधे हरे कृष्ण संकीर्तन के साथ कलश यात्रा में भावविभोर दिखी। ग्रामीणों ने जगह जगह कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा भी की। वहीं कथा का शुभारंभ करते हुए संत सम्पूर्णानंद जी महराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सभी संताप का हरण हो जाया करता है। उन्होनें कहा कि श्रीमदभागवत महाग्रन्थ की कथा समाज को नैतिकता तथा सुचरित्रता के मार्ग पर बढऩे की प्रेरणा दिया करती है। कथा के संयोजक समाजसेवी विपिन पाण्डेय ने ग्रामीणों की ओर से व्यासपीठ व वेदीपूजन किया। मुख्य यजमान विद्यानंद पाण्डेय व उमाधर पाण्डेय तथा सरला देवी व गीता ने श्रद्धालुओं का रोली टीका अभिषेक किया। इस मौके पर चंचल पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, विकास पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, सुरेन्द्र प्रताप मिश्र, संतोष मिश्र, अवधेश, लल्लन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, नन्हें पाण्डेय, सिंटू मिश्र, धीरेन्द्र पाण्डेय आदि रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...