(प्रतापगढ़)निधन पर शोक सभा आयोजित

  • 11-Oct-23 12:00 AM

प्रतापगढ़ 11 अक्टूबर (आरएनएस)। आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ की मासिक बैठक आज शाखा अध्यक्ष सुधांशु उपाध्याय के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोविंद (क्षेत्र संगठन मंत्री आरोग्य भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) केन्द्र -कानपुर और अम्बरीषपति त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने गोविन्द जी के साथ बिताए गए पलों की स्मृतियों को साझा किया बैठक में डॉ शम्मित्र गुप्त डॉ रंगनाथ शुक्ल डॉ सुधांशु उपाध्याय अमित शुक्ल धर्म प्रकाश पाण्डेय डॉ राजेश्वर प्रीतम उपाध्याय डॉ सिमरन उपाध्याय राकेश शर्मा उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment